फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   jammu And Kashmir

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने पर बंटी मिठाई, ढोल भी खूब बजा

Tue, 06 Aug 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
jammu And Kashmir
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर जिलेभर में जश्न मनाया गया। सोनीपत व गन्नौर शहर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। जिले में कई जगह पर भाजपाइयों व लोगों ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। लोगों ने कहा कि आजादी के बाद अब देश को अखंडता का प्रमाण मिला है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने पर शहर में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। शहर के कच्चे क्वार्टर, सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, काठमंडी व सेक्टर 15 में जश्न मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी खुशी में शामिल हुए और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद एक अस्थाई प्रावधान था जो कश्मीर के हालात सामान्य होने तक बनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय सेहरा, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान यशपाल अरोड़ा, मनोज शर्मा, बिट्टू जैन, अजय गोयल, प्रदीप बंसल, सुरेश गुप्ता, राकेश जिंदल, रमेश जैन, अतुल जैन, वैद्य अनिरुद्ध सेहरा, सुरेंद्र मदान, राधेश्याम , सुभाष आर्य, धर्मपाल जुनेजा, रामबाबू बंसल, प्रवीण, राजपाल चोपड़ा, राकेश अरोड़ा, हरीश छाबड़ा, कमल मल्होत्रा, मुकेश आर्य, सोनी दत्ता, बिशन, रमेश, नीरज, हिमांशु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed