फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It was agreed to issue job security letter by June 15.

Sonipat News: 15 जून तक जॉब सिक्योरिटी लेटर जारी करने पर सहमति बनी

Thu, 28 May 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
It was agreed to issue job security letter by June 15.
फोटो . सोनीपत के एचएचवीपी कार्यालय में अधीक्षण अ​भियंता को मांग पत्र सौंपते कर्मचारी। स्रोत: यू - फोटो : Samvad
सोनीपत। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी का शिष्टमंडल बुधवार को एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता अजीत सिंह से मिला। इस दौरान एसडीओ धीरज और एसडीओ दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। यूनियन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि एचएसवीपी में कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को 15 जून तक जॉब सिक्योरिटी लेटर जारी करने पर सहमति बनी है। वहीं कुछ नियमित कर्मचारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से राजीव गांधी एजुकेशन सिटी डिवीजन में कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई और अवैध रूप से सरकारी क्वार्टरों पर कब्जा करने वालों से क्वार्टर खाली कराने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके नागर ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी अवैध रूप से कार्यालय में बैठकर ठेकेदारी कार्यों में शामिल थे। इस पर उनकी फील्ड में ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed