{"_id":"668443567fb1b0d2a207209d","slug":"in-sonipat-a-young-mans-throat-was-slit-and-he-was-murdered-for-getting-closer-to-his-wife-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120613-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने पर युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने पर युवक की गला रेतकर हत्या
Tue, 02 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने पर एक ट्रक चालक ने पड़ोसी युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया। पास ही खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। शरीर पर बेरहमी से 10 से अधिक घाव मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारोपी दंपती को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
फाजिलपुर गांव के सेक्टर-12 आउटर पर मंगलवार सुबह एक युवक का झाड़ियों में शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त ज्ञान नगर निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र नानकचंद के रूप में हुई। भाई प्रवीन ने बताया कि वह, भाई राकेश और पिता नानक चंद गत्ते की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। राकेश अविवाहित था। रात साढ़े 11 बजे वह सो गए थे। तब राकेश मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। सुबह करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-12 आउटर रोड पर राकेश का खून से सना शव पड़ा है। प्रवीन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कॉल डिटेल खंगालते ही पकड़े गए हत्यारोपी
हालांकि पुलिस को राकेश का मोबाइल नहीं मिला है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने आसपास के लोगों से जब पूछताछ की और कॉल डिटेल खंगाला तो शक की सुई पड़ोसी ट्रक चालक शंकर पर गई। पता चला राकेश के मोबाइल पर शंकर के परिवार के मोबाइल से आखिरी कॉल आई थी। इस पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शंकर और उसकी पत्नी अंजू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ऑनलाइन रुपये भेजने के दौरान बढ़ी नजदीकियां
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि शंकर की राकेश से दोस्ती थी। वह जम्मू में ट्रक चलाता था, इसलिए अक्सर बाहर रहता था। वह पत्नी अंजू को रुपये देने के लिए राकेश के पास ऑनलाइन पैसे भेजता था। राकेश खाते से निकालकर अंजू को पैसे दिया करता था। यहीं से राकेश और अंजू में नजदीकियां बढ़ गई थी। इस बात का पता चलने पर शंकर ने अंजू के साथ मिलकर राकेश की चाकू से हत्या कर दी।
वर्जन-
-युवक का सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिला है। जांच में पता चला है कि पड़ोसी ट्रक चालक ने पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने पर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने चंद घंटों में ही महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया है।
-राजपाल, एसीपी, क्राइम सोनीपत