फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Improvement in Haryana weather, relief from sunshine in morning, air quality index recorded in yellow in Sonip

हरियाणा के मौसम में सुधार: सुबह धूप खिलने से राहत, सोनीपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक पीले रंग में दर्ज किया

Sat, 10 Feb 2024 10:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 10:11 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले दिनों से मौसम साफ है। सोनीपत में सुबह के समय सात किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से पीले रंग में दर्ज किया गया। रेवाड़ी में भी रोजाना सुबह के समय धूप निकल रही है।

विज्ञापन
Improvement in Haryana weather, relief from sunshine in morning, air quality index recorded in yellow in Sonip
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पिछले दिनों से मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं, सोनीपत में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि दिन में खिली धूप से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी नीचे आ गया है। सुबह के समय सात किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से पीले रंग में दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे एक्यूआई 135 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 82 पर था।
विज्ञापन


झज्जर में पिछले दिन से मौसम साफ हैं। पूरा दिन शीत लहर चल रही हैं। अधिकतम तापमान बढ़ रहा हैं जबकि न्यूनतम तापमान कम हो रहा हैं। एक बार फिर रात्रि ठंडी हो रही हैं। जिले का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी में रोजाना सुबह के समय धूप निकल रही है। सुबह और रात के समय ही ठंड अधिक लगती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है।

जींद में सुबह ही धूप निकल आई। सुबह हल्की धुंध  थी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 68% और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम पूरी तरह साफ रहा।


नारनौल में सुबह से मौसम साफ है। नारनौल क्षेत्र में दिन के तापमान में 2 दिन से बढ़ोतरी हो रही है वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां वीरवार को 21.2 तो शुक्रवार को 24 डिग्री सेल्सियस के पास अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वही शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed