{"_id":"673baaf4feac3336170adcd7","slug":"iim-student-group-met-the-deputy-commissioner-and-got-information-about-the-schemes-sonipat-news-c-197-1-snp1008-127928-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईआईएम के छात्र दल ने उपायुक्त से मिलकर ली योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईआईएम के छात्र दल ने उपायुक्त से मिलकर ली योजनाओं की जानकारी
Tue, 19 Nov 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक में एमबीए की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के दल ने सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से मुलाकात की। उपायुक्त ने छात्रों काे विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
उपायुक्त डॉ. मनोज ने कहा कि सोनीपत दिल्ली व उत्तरप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। जिला में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की योजनाएं आमजन तक सुगमता से पहुंच रही हैं। छात्रों के साथ आई समन्वयक साक्षी यादव ने बताया कि छात्रों के दल ने पहले महिला पुलिस थाना का दौरा कर वहां कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों से कामकाज के बारे में जाना। उन्होंने महिला पुलिस थाना में शिकायत लेकर आई महिलाओं से भी बातचीत की। इसके अलावा छात्र दल ने बहालगढ़ ग्राम पंचायत का दौरा कर सरपंच से गांव के विकास कार्यों पर जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का जाना। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में वहां के कामकाज व सरकारी सेवाओं की जानकारी ली।