{"_id":"6a0f09c81c1328efda04055d","slug":"if-pwd-did-not-pay-attention-then-the-corporation-is-constructing-kakaroi-road-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154333-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीडब्ल्यूडी ने नहीं दिया ध्यान तो निगम बनवा रहा ककरोई रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीडब्ल्यूडी ने नहीं दिया ध्यान तो निगम बनवा रहा ककरोई रोड
Thu, 21 May 2026 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में ककरोई रोड पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। 15 वर्ष बाद ककरोई रोड पर आवागमन सुगम होने जा रहा है। खराब सड़क के हिस्से की मरम्मत 88 लाख रुपये से नगर निगम की ओर से करवाई जा रही है। मेयर राजीव जैन ने कार्य का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए बरसात शुरू होन से पहले पूरा करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि ककरोई रोड की देखरेख का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है लेकिन आसपास के 15 गांव के लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि ककरोई रोड पर जबसे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हुआ तब से सड़क उखड़ी हुई थी।
सीवर लाइन ठीक नहीं डालने के कारण सड़क पर कभी भी पानी भर जाता था इसलिए सड़क हमेशा टूटती रहती थी।राजीव जैन ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण बार-बार जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गुहार लगाकर परेशान हो चुके थे।
विज्ञापन
नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेकर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया है। सड़क के साथ नई सीवर लाइन भी डाली गई है ताकि भविष्य में सड़क पर पानी न भरे।
मेयर ने कहा कि लाइन पार इलाके की सीवर जाम होने की समस्या का कारण भी यही लाइन थी इसलिए लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से लहराड़ा और सेक्टर-23 से ककरोई रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नई लाइन डाली जा रही है। इसके बाद गढ़ी ब्राह्मणान, शास्त्री कॉलोनी, मयूर विहार, इंडियन कॉलोनी तथा लहराड़ा, मोहन नगर वासियों को सीवर जाम से राहत मिलेगी।