फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Honor killing: married couple fleeing home, disappeared after being caught, family members murdered and dumped bodies in canal

ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल ने घर से भागकर की शादी, पकड़े जाने के बाद हुए गायब, परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंके

Sun, 23 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: married couple fleeing home, disappeared after being caught, family members murdered and dumped bodies in canal
रोहतक के पास नहर में किश्ती में सवार होकर शव ढूंढते गोताखोर - फोटो : Sonipat
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में घर से भागकर शादी करने वाले प्रेमी युगल को पकड़कर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक ही गांव के होने के कारण रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक व युवती 10 अगस्त को घर से भाग गए थे। युवक के परिजनों के अनुसार दोनों ने रोहतक में शादी की और उसके बाद जींद के सफीदों में पहुंचे तो युवती के परिजनों ने उनको पकड़ लिया। उसके बाद से वह गायब थे और उनकी हत्या करके रिठाल माइनर में फेंकने की बात कही जा रही है। जिस पर पुलिस ने हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और नहर में उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

एसआई पूर्ण सिंह ने मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गश्त करते हुए तिहाड़ मोड़ पर मौजूद थे। इसी बीच सूचना मिली थी कि मोहाना थाना के गांव से युवक-युवती 10 अगस्त को भाग गए थे। उनके परिजनों ने करीब 7-8 दिन पहले उनको सफीदों जींद से बरामद किया था। उसके बाद घर आते हुए रास्ते में रिठाल माइनर के पास उनकी हत्या कर शवों को प्लास्टिक बैग में डालकर खुर्द-बुर्द करने के लिए माइनर में फेंक दिया था। इस सूचना के आधार पर दोनों के परिजनों पर हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके बाद से पुलिस दोनों के शवों को रिठाला माइनर में तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस बारे में कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। न ही किसी का शव मिल सका है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

रोहतक मंदिर में शादी करने का वीडियो वायरल
गांव से गए युवक-युवती ने रोहतक के मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें 10 अगस्त को मंदिर में फेरे लेते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में सिर्फ जानकारी मिलने की बात कही, लेकिन इस तरह का कोई प्रमाण पत्र होने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि घर से युवक संग गई युवती 4 अगस्त को ही बालिग हुई थी। उसके बाद वह घर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां आई सामने, कहा- युवती के परिजनों ने हत्या करने की बात कही, नहीं दिया सुबूत
मामले में युवक की मां मीडिया के सामने आई है। उसने युवती के परिजनों पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवती के परिजनों ने आकर उसे हत्या करने के बारे में बताया था, लेकिन कोई सुबूत नहीं दिया। उसका कहना है कि मामले में पुलिस ने भी ठोस कार्रवाई नहीं की है।
झज्जर के पास मिले युवक-युवती के शव, पहचान को गई पुलिस
मोहाना थाना पुलिस को झज्जर के पास जेएलएन नहर में युवक-युवती का शव मिलने की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस शवों की पहचान के लिए गई है। पुलिस के अनुसार लापता युवक-युवती के खुलासे में पुलिस की मदद हो सकती है। जिसके चलते ही शवों की पहचान के लिए टीम को भेजा गया है। लेकिन दोनों शवों की खबर लिखे जाने तक शनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही
पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। युवक-युवती हत्या किए जाने की सूचना के आधार पर नहर में पुलिस उनके शवों की तलाश करा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि इसे लेकर अफवाह फैलाई गई है। मोहाना थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।

-----
मोहाना क्षेत्र के गांव के युवक-युवती के घर से जाने व बाद में परिजनों द्वारा उनकी हत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे है। साथ ही सूचना के आधार पर शवों की तलाश की जा रही है। इसके लिए थाना प्रभारी की टीम गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। पुख्ता सबूत हाथ लगते ही कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शादी करने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस के पास इसका कोई सबूत नहीं है।
-वीरेंद्र राव, डीएसपी हेडक्वार्टर।

रोहतक के मंदिर में फेरे लेते वीडियो में दिख रहे युवक-युवती।

रोहतक के मंदिर में फेरे लेते वीडियो में दिख रहे युवक-युवती।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed