{"_id":"6a92dc4a5f53a04d4408d81c","slug":"himanshi-triumphed-in-the-shot-put-while-shivani-won-the-100m-race-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159589-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोला फेंक में हिमांशी और 100 मीटर दौड़ में शिवानी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोला फेंक में हिमांशी और 100 मीटर दौड़ में शिवानी ने मारी बाजी
Sat, 29 Aug 2026 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने खेल प्रतिभा दिखाई।
शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से रस्साकशी, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं कराई गईं। रस्साकशी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम ने जीत हासिल की। टीम की कप्तान हिमांशी रहीं।
गोला फेंक प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, मानसी द्वितीय और अन्नू गिरी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में शिवानी ने पहला, गायत्री ने दूसरा और ईशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नरेश आंतिल ने विजेता छात्राओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रवेश, नवीन वशिष्ठ, सतीश मलिक और सुनील पंवार भी उपस्थित रहे।