फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heat wave intensifies: mercury crosses 40 degrees, heatwave alert for three days

गर्मी के तेवर तीखे : पारा 40 के पार, तीन दिन लू का अलर्ट

Wed, 22 Apr 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heat wave intensifies: mercury crosses 40 degrees, heatwave alert for three days
सोनीपत में धूप और गर्मी की तपिश के बीच छाता लेकर जाता विद्यार्थी। संवाद
सोनीपत। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है जिससे जनजीवन पर इसका असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। इसके साथ लू चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक लू को लेकर यलो यलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है बल्कि रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंचने के कारण रात में गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस वर्ष दो ज्येष्ठ माह पड़ने के कारण गर्मी का असर और अधिक तीव्र हो सकता है। यही वजह है कि मई और जून में तापमान सामान्य से अधिक रहने और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पहली मई से ही ज्येष्ठ माह शुरू हो जाएगा। इससे बढ़ते तापमान के चलते लू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है।

मौसम विभाग ने फिलहाल 24 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत लोगों को दोपहर में गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने को कहा गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेएस पूनिया ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के व ढीले कपड़े पहनने और धूप में सिर को ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।


वर्जन

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान का 40 डिग्री पार करना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ की कमी और शुष्क हवा के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मई-जून में लू परेशान कर सकती है। इसलिए अभी से सतर्कता जरूरी है।- डॉ. प्रेमदीप बादल, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed