{"_id":"65f09efa3c39333b1b0d1214","slug":"haryana-ed-scrutinized-the-records-of-liquor-factory-in-sonipat-seized-documents-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में ईडी ने खंगाला शराब फैक्टरी का रिकॉर्ड, कब्जे में लिए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में ईडी ने खंगाला शराब फैक्टरी का रिकॉर्ड, कब्जे में लिए दस्तावेज
Tue, 12 Mar 2024 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:59 PM IST
सार
गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी पर ईडी की टीम ने छापा डाला है।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव जाहरी गांव स्थित शराब फैक्टरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा डाला। बताया जा रहा है कि टीम ने पूरे दिन जांच कर रिकॉर्ड कब्जे में लिए। ईडी ने एक बड़े नेता के परिवार के कथित करीबी सहयोगी के ठिकानों पर कार्रवाई की है। 15 सदस्यीय टीम फैक्टरी में रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। ईडी के छापा डालने के बाद से फैक्टरी के दरवाजे बंद कर दिए गए। किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम हरियाणा स्थित कृष्ण बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत स्थित कुल 27 परिसरों में तलाशी ले रही है। कंपनी के दो प्रमोटरों को लेकर ईडी ने मंगलवार को जाहरी गांव स्थित शराब फैक्टरी में छापा डाला। गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी सरकार के कंट्रोल में है।
विज्ञापन
फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर चंडीगढ़ से ईडी की टीम पहुंची थी। चार अधिकारियों के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने फैक्टरी से अकाउंट, लेन-देन और शराब से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी अमित कात्याल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त नरेश कौशिक ने बताया कि फैक्टरी में ईडी की सूचना के बाद मौके पर निरीक्षक को भेजा गया था। हालांकि टीम ने विभाग से कोई मदद नहीं ली है। टीम ने फैक्टरी से अकाउंट, लेन-देन और शराब से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।