फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Crackdown on drug smugglers, four arrested in Sonipat

Haryana: मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा, चार गिरफ्तार, 25.200 किलो चूरापोस्त किया बरामद

Sun, 07 Apr 2024 02:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 02:45 PM IST
सार

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने तीन आरोपियों के कब्जे से 25 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों को गांव बड़ी के स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। बड़ी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana: Crackdown on drug smugglers, four arrested in Sonipat
बड़ी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट व सीआईए की टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त व 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड़ी व कुंडली थाना में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराएं है।

विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 में नियुक्त एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि तीन युवक गांव बड़ी के सरकारी स्कूल के पास खड़े है। वह दो बैग में मादक पदार्थ लिए हुए हैं और बेचने की फिराक में घूम रहे है।
विज्ञापन


जिस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर जांच की तो तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को काबू कर लिया। उनके पास दो बैग थे। उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव मकरंदापुर के बलबीर व शिवकुमार तथा शाहजहांपुर के गांव राजनपुर के जगतपाल के रूप में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी पूजा गोयत से संपर्क किया। उनकी मौजूदगी में युवकों के बैग की तलाशी ली तो बलबीर के बैग से 7 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त मिली। वहीं जगतपाल व शिवकुमार के पकड़े बैग से 17 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त मिली। वह चूरापोस्त को लेकर कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

वहीं सीआईए सोनीपत की टीम ने ड्रेन नंबर आठ एचएसआईआईडीसी कुंडली के पास से एक युवक को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर सीआईए में नियुक्त एएसआई सिकंदर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ ड्रेन नंबर आठ के पास कुंडली में मौजूद थे।

तभी सूचना मिली कि मूलरूप मूलरूप से बिहार के वैशाली के गांव वाफापुर फिलहाल कुंडली निवासी नितेश गांजा तस्करी करता है। वह कुछ देर बाद गांजा बेचने आया। जिस पर टीम ने मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।


इसी बीच युवक आया तो उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान नितेश के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ ईश्वर चहल से संपर्क किया। उनके आने के बाद आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुंडली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed