{"_id":"662937a7b71b1fb4cb0e1cd3","slug":"haryana-container-caught-fire-at-kmp-in-sonipat-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में केएमपी पर कंटेनर में लगी आग, छह कारें ढांचे में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में केएमपी पर कंटेनर में लगी आग, छह कारें ढांचे में बदली
Wed, 24 Apr 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:17 PM IST
सार
करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया, इस दौरान कंटेनर में लगे सिलिंडर फटने की आशंका के चलते कई घंटे तक सड़क के एक हिस्से को बंद रखा गया।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पाई गांव के पास कंटेनर में आग लग गई। चालक को जब इस बात को पता चला तो उसने कंटेनर को रोका और नीचे उतरकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को बुलाया गया, लेकिन जब तक आग बुझती कंटेनर में लोड छह कारें जल कर ढांचे में बदल चुकी थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी अभिषेक कुंडली की तरफ से अपने कंटेनर में कार लोड कर गुरुग्राम के मानेसर की तरफ जा रहे थे। पाई गांव के पास पहुंचने पर उन्हें अहसास हुआ कि कंटनेर में आग लग गई है, जिस पर उन्होंने कंटेनर को रोका और सहायक सहित कंटेनर से नीचे कूदकर खुद को बचाया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में कंटेनर धू-धू को जलने लगा। उन्होंने पुलिस और दमकल केंद्र को सूचना दी। खरखौदा से पहुंची दमकल गाड़ी से जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो राई से भी दो दमकल गाड़ियां मंगवाई गई।
विज्ञापन
बंद कंटेनर का दरवाजा प्रेशर का होने के चलते वह खुल नहीं सका और अंदर पहुंची आग ने पांच क्रेटा और एक वैन्यू कार को जलाकर ढांचे में बदल दिया। काफी देर बाद दरवाजे को तोड़कर खोला गया, लेकिन तब तक कंटेनर के साथ ही कारें भी जल चुकी थी।