फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM's Kajal tops annual literacy fest

Sonipat News: साक्षरता फेस्ट में जीवीएम की काजल अव्वल

Sat, 25 Apr 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
GVM's Kajal tops annual literacy fest
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में विजेता छात्रा के साथ प्राचार्य व अन्य। स्रोत : संस्था - फोटो : samvad
सोनीपत। गीता विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक साक्षरता फेस्ट में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविता-पाठ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने स्वरचित काव्य पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर काजल को पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपये की नकद राशि एवं एक ट्रॉफी प्रदान की गई। जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने काजल को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर शुभकामनाएं दीं। डॉ. परूथी ने कहा कि काजल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है बल्कि यह पूरे संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed