फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gravel-laden trailer rams into stationary trailer; driver burns to death.

Sonipat News: खड़े ट्राले से टकराया बजरी भरा ट्राला, जिंदा जल गया चालक

Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gravel-laden trailer rams into stationary trailer; driver burns to death.
खरखौदा। नेशनल हाईवे-334बी पर गांव रोहणा के पास बुधवार दोपहर 1 बजे हुए भीषण हादसे में बजरी से भरे ट्राले के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुल पर बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े पत्थरों से भरे खराब ट्राले में पीछे से आए ट्राले की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और पीछे वाले ट्राले का चालक केबिन में फंस गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव आसन निवासी मंजीत ने खरखौदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मंगल सैन (37) ट्राला चालक था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह बजरी (रोड़ी) से भरा ट्राला लेकर सोनीपत की ओर जा रहा था। गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर पहुंचने पर सामने एक ट्राला बीच सड़क खड़ा दिखाई दिया। ट्राले पर कोई चेतावनी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


मंजीत के अनुसार अचानक सामने आए खराब ट्राले से मंगल सैन का ट्राला टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। चालक केबिन में फंसने के कारण मंगल सैन बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत ने आरोप लगाया कि ट्राला चालक की लापरवाही और बिना संकेतक वाहन खड़ा करने के कारण हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी जोगिंद्र शर्मा और थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।


सुबह से पुल पर खराब खड़ा था ट्राला

पत्थरों से भरा ट्राला सुबह करीब सात बजे से पुल की मध्य लेन में खराब हालत में खड़ा था। दोपहर में पीछे से आए बजरी से भरे ट्राले ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग हादसा देखने के लिए वाहन रोककर खड़े हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने एक मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।


--------------------------

हाईवे पर खराब खड़े ट्राले से पीछे आकर दूसरा ट्राला टकरा गया जिससे आग लगने पर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


जोगिंद्र शर्मा, एसीपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article