हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बोले: मुआवजा देने के लिए आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की जुटाई जा रही जानकारी
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षामंत्री, पूर्व मंत्री किशन सिंह सांगवान की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार सकारात्मक रूप से किसानों की हर मांग पर विचार कर रही है। वहीं शिक्षामंत्री ने कहा प्रदेश में फिलहाल 50 फीसदी क्षमता से स्कूल खोले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की जानकारी जुटाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। उनकी जानकारी उपलब्ध होने के बाद ही सरकार मुआवजे के बारे में बात करेगी।
वह शुक्रवार को सोनीपत में पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान की 9वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। धनखड़ ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के मुद्दे पर सरकार सकारात्मक विचार कर रही है। मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री इस पर मंथन में लगे हैं।
यह भी पढ़ें ः किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी मामला: गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रोहतक जिला अदालत ने भेजा नोटिस
इसके अलावा एमएसपी की मांग पर केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। एमएसपी एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर कमेटी गठन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से नाम मांगे गए हैं। नौकरियों में धांधली के मामले पर उन्होंने कहा कि पहले सरकारें इस तरह के मामलों को दबा लेती थी, लेकिन अब भाजपा सरकार आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे स्कूल : कंवरपाल गुज्जर
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरवाल गुज्जर ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण स्कूलों को बंद किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए आदेश दिए गए हैं कि फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही स्कूल खोले जाएं। यदि नियमों की अवहेलना मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है।