किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी मामला: गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रोहतक जिला अदालत ने भेजा नोटिस
किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रोहतक जिला अदालत ने नोटिस भेजा है। विधायक को 11 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: सीएम मनोहर से मिलने पहुंचे चढूनी, मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देने सहित अन्य मांगों पर होगी चर्चा
याचिकाकर्ता के वकील विनोद अहलावत ने बताया कि एक साल से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान तीन कृषि कानूनों के चलते धरना दे रहे हैं। आरोप है कि 27 जनवरी 2021 को गाजियाबाद स्थिति लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने धरना दे रहे किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
यह भी पढ़ें ः दुल्हन को गोली मारने का मामला: गर्दन, हाथ व पेट में 5 गोली लगने के बाद भी तनिष्का पति से पूछती रही... आप ठीक हो ना
साथ ही गृहमंत्री को पत्र लिखा था। इससे आहत सुभाष रोड रोहतक निवासी बलराम मकड़ौली ने जिला अदालत में याचिका दायर कर लोनी के विधायक के खिलाफ देशद्रोह व दंगा भड़काने का केस चलाने की मांग की थी। निचली अदालत ने 14 अक्तूबर को याचिका खारिज कर दी थी।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: एनसीआर के चार जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद, करनाल में युवक की गोली मारकर हत्या
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता ने ऊपरी अदालत में अपील की थी। शुक्रवार को अपील पर सुनवाई करते हुए एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने लोनी के विधायक को नोटिस भेजकर 11 फरवरी तक जवाब मांगा है।