फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gold medalists Garvit and Naitik felicitated.

Sonipat News: स्वर्ण पदक विजेता गर्वित व नैतिक को किया सम्मानित

Sat, 19 Sep 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gold medalists Garvit and Naitik felicitated.
मंडी अटेली। धनोंदा के छात्रों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लाॅन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र गर्वित और नैतिक का विद्यालय परिसर में पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों विजेता खिलाड़ियों को फूल-माला, स्मृति चिह्न एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह की अध्यक्षता कैप्टन हंसराज ने की। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर सुरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है। गर्वित व नैतिक की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कोच डॉ. हरीश एवं विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह, डॉ. हंसराज गुर्जर, विद्यालय निदेशक विक्रांत यादव, डॉ. विकास यादव, ललित डाबड, सचिन राव, तेजपाल यादव, प्रमोद कटारिया, युवा समाजसेवी पूर्ण यादव, रामनिवास पीटीआई, गुरदयाल कोच, तेजप्रकाश, कुलदीप सैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed