फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana railway station turned into a police cantonment on the warning of stopping the train

Sonipat News: ट्रेन रोकने की चेतावनी पर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गोहाना रेलवे स्टेशन

Sat, 25 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gohana railway station turned into a police cantonment on the warning of stopping the train
फोटो 35- गोहाना रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
गोहाना। परिवार पहचान पत्र में खामियों से नाराज हरियाणा किसान मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनिल निंबडिया ने शनिवार को ट्रेन रोकने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के अनुसार शनिवार सुबह से गोहाना पुलिस ने स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया। इससे पहले पुलिस ने शनिवार सुबह अनिल निंबडिया को हिरासत में ले लिया था। सामान्य दिनों की तहत रेलों का परिचालन रहा। शाम तक रेलवे प्रशासन से साथ पुलिसकर्मी पूरी तरह अलर्ट रहे। दोपहर बाद अनिल निंबडिया ने रेलवे स्टेशन पर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनिल निंबडिया ने परिवार पहचान पत्र में मिल रही गड़बड़ियों के विरोध में शहर में रेल रोकने की मुनादी कराई थी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी रेल रोकने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और गोहाना रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया। सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। रेलों का परिचालन सामान्य कराया गया। पुलिस अधिकारी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे। दोपहर बाद मजदूर नेता अनिल निंबडिया अकेले ही ज्ञापन लेकर गोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दिया। उसके बाद वापस घर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोपहर तक रखा हिरासत में
अनिल निंबडिया ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने उन्हें सुबह 5 बजे हिरासत में ले लिया था और दोपहर बाद उन्हें गोहाना रेलवे स्टेशन लेकर गए। रेलवे स्टेशन पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिलाया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जरूरतमंद लोगों की बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही गोहाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। दोपहर बाद मजदूर नेता अनिल निंबडिया ज्ञापन देने के लिए आए थे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चले गए थे। -निरीक्षक देवेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी

फोटो 35- गोहाना रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो 35- गोहाना रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed