{"_id":"69582b045a720d83520de956","slug":"gohana-demands-its-rights-the-demand-for-district-status-gains-momentum-and-the-chemists-association-lists-the-benefits-sonipat-news-c-197-1-snp1014-147610-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना मांगे हक : जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, केमिस्ट एसोसिएशन ने गिनाए लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना मांगे हक : जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, केमिस्ट एसोसिएशन ने गिनाए लाभ
Sat, 03 Jan 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो :10:सुभाष मलिक
- फोटो : अमर उजाला
गोहाना। विकास के सोपान पर चढ़ने को तैयार गोहाना को जिला घोषित करने की मांग को लेकर अब केमिस्ट एसोसिएशन भी सामने आ गया है। एसोसिएशन का कहना है कि जिला बनने से न केवल दवा व्यापार को मजबूती मिलेगी बल्कि पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होगा। वर्तमान में दवा लाइसेंस, नवीनीकरण, निरीक्षण और शिकायतों जैसे कार्यों के लिए सोनीपत जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की अनावश्यक बर्बादी होती है। केमिस्ट एसोसिएशन का तर्क है कि गोहाना जिला बनने के बाद ड्रग कंट्रोल ऑफिस, औषधि निरीक्षक और अन्य संबंधित विभाग यहीं उपलब्ध होंगे। इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी, प्रक्रियाएं तेज होंगी और मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराना आसान होगा। साथ ही नए अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज और डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
हमारे लिए सबसे बड़ी परेशानी प्रशासनिक कामों को लेकर है। लाइसेंस और निरीक्षण के लिए बार-बार सोनीपत जाना पड़ता है। गोहाना जिला बनेगा तो ड्रग विभाग यहीं होगा, इससे समय बचेगा और मरीजों को भी समय पर दवाएं मिल सकेंगी।
- प्रदीप चहल, प्रधान, दवा विक्रेता संघ, आदर्श नगर गोहाना
जिला बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। नए अस्पताल और नर्सिंग होम खुलेंगे, जिससे दवाओं की मांग बढ़ेगी और छोटे केमिस्टों को भी राहत मिलेगी।
- सतपाल सिंह जिला प्रधान, दवा विक्रेता संघ, सेक्टर-7 गोहाना
अगर गोहाना जिला बनता है तो यह क्षेत्र मेडिकल हब के रूप में उभर सकता है। थोक और फुटकर दोनों तरह के दवा व्यापार को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
- प्रमोद गुप्ता, दवा विक्रेता
आज प्रशासनिक कार्यों में काफी देरी और परेशानी होती है। जिला बनने पर ड्रग कंट्रोल ऑफिस यहीं होगा, जिससे काम समय पर पूरे होंगे और आम जनता को भी फायदा मिलेगा।
- दीपक अरोड़ा, दवा विक्रेता
दवा लाइसेंस और शिकायतों से जुड़े मामलों का निपटारा तेजी से हो सकेगा। इससे व्यापार में भरोसा बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
- सुभाष मलिक, पूर्व संगठन सचिव, दवा विक्रेता संघ
गोहाना को जिला बनाना समय की मांग है। इससे मेडिकल क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
- संदीप कालड़ा, केमिस्ट
ड्रग इंस्पेक्टर और अधिकारी यहीं उपलब्ध रहेंगे तो छोटी-बड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। इससे दवा व्यापार और ज्यादा व्यवस्थित होगा।
- सक्षम परुथी, केमिस्ट
जिला बनने से मेडिकल सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। स्थानीय प्रशासन मिलने से व्यापारिक दिक्कतें कम होंगी और काम करने का बेहतर माहौल बनेगा।
- अनमोल बब्बर, दवा व्यापारी
जिला बनने से दवा विक्रेताओं को पहचान और सम्मान मिलेगा। प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
- कपिल शर्मा

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला

फोटो :10:सुभाष मलिक- फोटो : अमर उजाला