फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girls' college will be named after Savitribai Phule.

Sonipat News: माता सावित्री बाई फुले पर किया जाएगा कन्या महाविद्यालय का नामकरण

Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Girls' college will be named after Savitribai Phule.
फोटो 07. सोनीपत के खरखौदा नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों को संबोधित करते अध्यक्ष हीरा लाल। संव - फोटो : 1
खरखौदा। नगर पालिका में बुधवार को बुलाई गई हाउस की बैठक को नपा सचिव के छोड़कर चले जाने से नहीं हो पाई। बैठक में पहुंचे पार्षदों ने दो प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई है, जिसमें कन्या महाविद्यालय का नाम माता सावित्री बाई फुले करने और गणतंत्र दिवस को मनाना शामिल है।
विज्ञापन

बुधवार को कई प्रस्तावों को लेकर एक आपात बैठक बुलाई गई थी जिसमें तय समय पर पार्षद, नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पहुंच चुके थे, लेकिन बैठक के शुरू होते ही सचिव मनीष रेढू ने बैठक छोड़ दी। इस पर प्रस्तावों पर चर्चा का कोई औचित्य नहीं रह गया।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि कन्या महाविद्यालय के नामकरण का मामला है। वह चाहते हैं कि इस पर चर्चा की जाए। इस पर सभी पार्षदों ने माता सावित्री बाई फुले के नाम पर महाविद्यालय का नाम रखना प्रस्तावित किया। यह भी मांग की गई कि दादी घुघड़ी देवी के नाम पर राजकीय कन्या विद्यालय का नाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्षदों ने गणतंत्र दिवस को मनाने की बात कही। नपा सचिव के बैठक छोड़ने पर पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि नियम-कानून सभी के लिए है। उन्हें फोन पर बैठक को लेकर सूचना दी जा रही है यह ठीक नहीं है।
पार्षद अनूप ने फिर से शहर के विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाए। अब जल्द फिर से नगर पालिका में हाउस की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed