फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl accused two youths of indecency and making video, beaten on protest

Sonipat News: युवती ने दो युवकों पर लगाया अभद्रता करने व वीडियो बनाने का आरोप, विरोध पर पीटा

Sun, 04 Aug 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Aug 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Girl accused two youths of indecency and making video, beaten on protest
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने गांव के ही दो युवकों पर अभद्रता करने, पीछा करने व विरोध करने पर उनके परिजनों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे एक घर में ले जाकर उसका सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस जांच में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का प्रवीन व प्रवेश छह माह से उसे तंग कर रहे हैं। वह उसे देखकर अभद्र टिप्पणी करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। वह उसकी वीडियो बनाकर परेशान करते हैं। उन्होंने विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ 10 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया था। 28 जुलाई को उन्होंने मामले के जांच अधिकारी से बात की तो उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाने की बात कही थी। 31 जुलाई को जब वह अपनी मां के साथ घर में सफाई कर रही थी तो प्रवीन व प्रवेश के परिवार के सदस्य उनके घर आ गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत देने को लेकर उन्हें धमकी दी। वह उसे लेकर अभद्रता से बात करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उनकी मां बचाव में आई तो उन्हें ईंट मार दी। एक आरोपी मां व दूसरे की पत्नी उसे एक अन्य घर में ले गई और उसका सिर दीवार में बार-बार मारकर उन्हें घायल कर दिया। उनका कान पकड़ कर खींच लिया। कान का टॉप्स निकाल लिया। पीड़िता का कहना है की पूरी वारदात उनके घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले की जांच की तो अभद्र टिप्पणी करने, वीडियो बनाने का मामला सामने नहीं आया। पुलिस ने मारपीट व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed