फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Geeta Jayanti Express is canceled on up lane and delayed by 18 hours on down lane.

Sonipat News: अप लेन पर रद्द तो डाउन लेन पर 18 घंटे की देरी से चल रही गीता जयंती एक्सप्रेस

Sat, 30 Dec 2023 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Express is canceled on up lane and delayed by 18 hours on down lane.
सोनीपत। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। लगातार चौथे दिन भी जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। शुक्रवार देर शाम को ही कोहरे का असर गहराने लगा था जो शनिवार सुबह तक बरकरार रहा। दृश्यता कम होने से हाईवे व अन्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। कोहरे ने ट्रेनों की गति धीमी रही। हालात यह रहे कि खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस अप लेन पर रद्द रही तो डाउन लेन पर करीब 18 घंटे तक की देरी से चल रही है। वहीं अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से छह से दस घंटे तक की देरी से चली जिससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में चौथे दिन भी कोहरे का प्रभाव बरकरार रहने से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री कोहरे के बीच स्टेशन पर बैठ ट्रेनों का इंतजार करते रहे। शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 25 मीटर के आसपास रही। हालांकि मध्यम हवा चलने से दृश्यता बढ़ कर 100 मीटर तक पहुंच गई थी। जिससे वाहन चालकों ने राहत महसूस की और वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि सूर्य नहीं निकलने से लोगों को ठंड सताती रही। कोहरे ने हाईवे व संपर्क मार्गों पर वाहनों की गति पर लगाम लगाए रखी। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 227 तक पहुंच गया, यह एक दिन पहले 140 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तापमान में महज तीन डिग्री का रहा अंतर
कोहरे के कारण जहां अधिकतर तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में महज तीन डिग्री का ही अंतर रह गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से फसलों की होगी ग्रोथ
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो कोहरे व ठंड बढ़ने से गेहूं सहित रबी की फसलों को फायदा होगा। ठंड से गेहूं की अच्छी ग्रोथ हो सकेगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा। जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। किसानों का कहना है कि यदी इसी प्रकार का मौसम बना रहा तो इस बार अच्छी पैदावार होगी।

कौनसी ट्रेन कितनी देरी से चली
अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम विलंबित

11841 गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द
12919 मालवा एक्सप्रेस 04:58 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 05:32 घंटे

12497 शान ए पंजाब 03:40 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 08:22 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 02:25 घंटे
18101 संभलपुर एक्सप्रेस 02:30 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 03:30 घंटे
डाउन ट्रैक की ट्रेनें
11078 झेलम एक्सप्रेस 10:30 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 02:00 घंटे
12460 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02:41 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 01:30 घंटे
11058 दादर एक्सप्रेस 03:10 घंटे
12498 शान ए पंजाब 11:49 घंटे

11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 18:00 घंटे
वर्जन

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आने वाले कुछ दिन और कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। आगामी दिनों में शीत लहरें चलने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं।-डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed