फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganpati Bappa welcomed with flower shower and chants of Ganpati Bappa Morya

Sonipat News: पुष्प वर्षा व गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत

Sun, 08 Sep 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa welcomed with flower shower and chants of Ganpati Bappa Morya
सोनीपत। जिले भर में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों व पुष्प वर्षा के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत किया गया। प्राचीन मंदिरों से लेकर पंडाल व घर-घर सर्वार्थ सिद्धि, रवि व ब्रह्म योग में शुभ मुहूर्त के साथ भगवान गणेश की मूर्तियां विराजमान की गई। कई जगह शोभायात्रा निकाली तो कहीं पूजा-अर्चना व संकीर्तन से श्रद्धालु भक्ति के रस से सराबोर रहे। अब 10 दिनों तक गणेश महोत्सव के चलते पांडव नगरी धर्ममय रहेगी। 17 सितंबर को हर्षोल्लास से शोभायात्रा निकाल गौरी पुत्र गजानन को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

आर्य नगर में सिद्धि विनायक सेवा सोसायटी की ओर से गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया गया। सोसायटी के संयोजक अनिल, सुनीता लोहचब, राजेश वर्मा, सुधीर कुच्छल,अशोक शर्मा, अनिल सैन आदि ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की।
विज्ञापन

गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में 7वें गणपति आगमन समारोह का हर्षोल्लास से शुभारंभ किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने गणेश जी की स्थापना करवाते हुए पूजा-अर्चना की। आयोजक विपिन नंदा, मनीष शर्मा, निखिल नंदा, सोनू कालरा, सोनू कक्कड़, अमित, दीपक चौहान, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति की ओर से मंदिर में द्वितीय गणेश महोत्सव पर पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। हंसवाहिनी महिला मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान रोजाना शाम 5 से 8 बजे तक संकीर्तन का आयोजन होगा। आशा दूबे, सीमा साहू, मीनू टंडन, नेहा शर्मा, कुसुम, मंजू शर्मा, सरिता मिश्रा, पिंकी मेहता, प्रियंका, नीलम, रेखा, अनीता मौजूद रही।
युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से मिशन रोड पर तृतीय गणपति महोत्सव पर पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम में अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकार विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, राकेश, मनोज, अमित, विकास, विजय, सोनू, राजकुमार, अनुराग, रामनारायण, महेंद्र, प्रेमराज, ऋषिराज आदि मौजूद रहे।
श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के शुभारंभ पर कच्चे क्वार्टर मार्केट से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गंज बाजार पहुंची। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। प्रधान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश व मनोहर गलवे मौजूद रहे।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। प्राचार्य गीता ने छात्राओं को गणेश चतुर्थी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गणेश जी को बुद्धि व सौभाग्य के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की संयोजक निशा, महाविद्यालय की शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।

गोहाना। गांव बिचपड़ी की धर्मशाला में बांके बिहारी मित्र मंडल की ओर से पूजा-अर्चना कर 12वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पंडित प्रकाश पंत ने मंत्रोच्चारण के साथ बप्पा की मूर्ति की स्थापना करवाई। मंडल की ओर से राहुल गोयल, आशीष बंसल, नितिन जैन, अरुण जिंदल, रोहित जिंदल, अमित जैन, रचित गोयल, शिव जिंदल, हर्ष, वंश व विनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed