{"_id":"5d49d3d78ebc3e6cac648104","slug":"gannor-chirmain-sonipat-news-rtk510123153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतप्रकाश शर्मा ने दोबारा संभाली चेयरमैन की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतप्रकाश शर्मा ने दोबारा संभाली चेयरमैन की कुर्सी
विज्ञापन
नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा को बुकें देकर बधाई देते नपा पार्षद।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। नगरपालिका चेयरमैन की कुर्सी को सतप्रकाश शर्मा ने मंगलवार को दोबारा संभाल लिया। पार्षदों ने नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा को फूल मामला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा ने कहा कि शहर में सभी पार्षदों की आम सहमति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। हर वार्ड का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। जिन वार्डों में विकास की अधिक आवश्यकता है, उन वार्डों को पार्षदों की आम सहमति से ज्यादा तबज्जो दी जाएगी।
नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन ईश्वर कश्यप के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद 6 जुलाई को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सतप्रकाश शर्मा जीते थे। लेकिन सरकार की तरफ से इस संबंध में एक माह बीत जाने के बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं किय गया। चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगरपालिका एक्ट के अनुसार यदि 30 दिन में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तो नवनिर्वाचित चेयरमैन नगरपालिका की कमान खुद संभाल सकते हैं। एमसी एक्ट के अनुसार उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाला है।
कल हाईकोर्ट में चुनाव मामले की सुनवाई
नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव के बाद पार्षद नीरू अधलखा सहित अन्य पार्षदों ने चेयरमैन के चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। याचिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने 8 अगस्त तक नगर पालिका के विकास कार्य को लेकर होने वाली बैठक व अन्य कार्यों पर रोक लगा दी। आदेश के अनुसार अगली सुनवाई तक चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा विकास कार्य व अन्य मामलों को लेकर बैठक नहीं कर सकते। चेयरमैन चुनाव के मामले में पार्षद नीरू अधलखा व अन्य ने सांसद के साथ ही विधायक की चुनाव में वोट को अवैध बताते हुए याचिका दायर की थी। अब इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
पदभार संभालने पर चेयरमैन का स्वागत
नपा चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा के पदभार संभालने पर पार्षद रामेश्वर दास, प्रवीन कुमार, नवाब लौहार, पार्ष द कश्मीरी लाल प्रजापत, अशोक त्यागी, मानोज कुमार, सुशील कुमार, मास्टर बिजेंद्र, विन्नी त्यागी, विक्रांत आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों व नगरपालिका कर्मचारियों ने नगरपालिका क्लर्क श्रीभगवान शर्मा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।