Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gannaur Champions won the title in the GPL.

Sonipat News: जीपीएल में गन्नौर चैंपियंस ने जीता खिताब

Wed, 10 Jun 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gannaur Champions won the title in the GPL.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित आरपीएस क्रिकेट ग्राउंड में ट्राफी के साथ विजेता गन्नौर चैंपियंस
गन्नौर। आरपीएस क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित गन्नौर प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-एक का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी मुकाबले में गन्नौर चैंपियंस ने गन्नौर रॉयल्स को 14 रन से हराकर पहली बार जीपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गन्नौर चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 87 रन बनाए। टीम की ओर से अंश कुमार ने सर्वाधिक 34 रन की जिम्मेदाराना पारी खेली। रौनक ने नाबाद 16 और संचित लूथरा ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गन्नौर रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। चैंपियंस के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 19.2 ओवर में 73 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर चैंपियंस की जीत में तेजस कंवल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र छह रन देकर चार विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।
समापन समारोह में भाजपा नेता माईराम कौशिक, मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर, उपाध्यक्ष योगेश कौशिक तथा विद्यालय की प्राचार्य रजनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
आयोजकों ने बताया कि जीपीएल सीजन-1 को खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिला और पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed