फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud with girl

शादी के नाम पर त्रिपुरा की युवती को गोहाना के गांव खेड़ी दमकन में

Thu, 08 Aug 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud with girl
शादी के नाम पर त्रिपुरा की युवती को उसकी मौसेरी बहन ने गोहाना के गांव खेड़ी दमकन के एक युवक को 85 हजार रुपये में बेच दिया। युवती को जब बेचे जाने का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

त्रिपुरा की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई के आसपास उसकी मौसेरी बहन रूपाली ने उसे बुलाया था। उसे रूपाली के पास उसकी बुआ का लड़का लेकर आया था। रूपाली की सोनीपत में ससुराल है। उसका पति पानीपत में पेंटर का काम करता है। वह भी पानीपत में ही रहती है। पानीपत में रूपाली के पड़ोस में गांव खेड़ी दमकन निवासी सुरेश के रिश्तेदार रहते हैं। रूपाली ने कुछ दिन पहले उसे पानीपत के गुरुद्वारे में ले जाकर सुरेश के साथ फोटो खिंचवाकर उसके साथ भेज दिया था। युवती करीब 15 दिन से सुरेश के घर खेड़ी दमकन में रही, जब महिला ने सुरेश को अपने घर वापस जाने की बात कहीं तो सुरेश ने बताया कि उनके घर में किसी का देहांत हो गया है। उसकी क्रिया होने के बाद उसे छोड़ आएगा। लेकिन युवती ने दोबारा से सुरेश को घर छोड़कर आने को कहा तो उसने बताया कि वह उसे 85 हजार रुपये में रूपाली से खरीदकर लाया है, जिस पर युवती के होश उड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और रूपाली को पूछताछ के लिए गोहाना ले आई। रूपाली ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन और सुरेश की शादी कराई गई थी, लेकिन शादी के नाम पर 85 हजार रुपये लिए थे जो युवती की बुआ का लड़का कुछ दिन बाद लेकर त्रिपुरा चला गया। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही है जांच
त्रिपुरा की युवती को शादी के नाम पर 85 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। युवती की मौसेरी बहन से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि मानव तस्करी का कोई बड़ा गिरोह तो इसके पीछे काम नहीं कर रहा है।
हंसराज, डीएसपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed