फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud

आउटसोर्सिंग के माध्यम नौकरी दिलाने के नाम पर बाइक और मोबाइल ठगे

Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
fraud
गोहाना (सोनीपत)। युवक और उसके साथी को आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी दिलवाने के नाम पर झांसे में लेकर उनकी बाइक और मोबाइल फोन ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम युवक के बारे में सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

गांव गंगेसर निवासी संजीत ने डीएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाता है। वह वीरवार को बरोदा रोड फाटक के पास चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान जितेश नाम का युवक दुकान पर आया। वह वहां कहने लगा कि वह आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी लगवा सकता है। जिस पर वहां बैठे संजीत ने कहा कि वह उसे लगवा दे। वहां बैठे एक अन्य चालक मंजीत ने भी उसे नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर जितेश ने उन्हें कागजात लेकर आने को कहा। संजीत का आरोप है कि एक साथी कृष्ण की बाइक लेकर गया और अपने कागजात ले आया। जितेश उन्हें लेकर गोहाना रोड स्थित कोर्ट में गया और वहां जाकर कहने लगा कि यहां अपने शपथपत्र बनवा लो। इसी बीच उसने कहा कि उसे थाने में कोई काम है और उसका मोबाइल भी वहां पर रखा है, जिस पर वह संजीत का मोबाइल भी अपने साथ ले गया और कहने लगा कि कोई काम हो तो इस नंबर पर बात कर लेना। वह मंजीत को बाइक पर साथ ले गया। आरोप है कि वह थाने में जाने की बजाय रूखी गांव की तरफ पहलवान ढाबे पर ले गया। उसने वहां बाइक रोककर मंजीत को चाय बनवाने को कहा। साथ ही उसका मोबाइल लेकर कहा कि उसे रूखी गांव तक जाना है। वह कुछ देर में वापस आता है। उसके बाद वह फरार हो गया। वह वापस नहीं आया तो मंजीत ने संजीत से संपर्क किया। जिसके बाद दोनों थाने में पहुंचे। उनका आरोप है कि वह पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्होंने शुक्रवार को मामले की शिकायत डीएसपी गोहाना को दी। जिनके निर्देश के बाद सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पीड़ित से 700 रुपये भी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed