फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud

सोने के बुरादे की जगह मिट्टी थमाकर दुकानदार से 9 लाख रुपये ठगे

Thu, 08 Aug 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud
सोने के बुरादे के नाम पर दी गई मिट्टी को दिखाता पीड़ित परिवार। - फोटो : Sonipat
कुंडली। गांव नांगल कलां के किराना दुकानदार को सोने का बुरादा बेचने के नाम पर मिट्टी थमाकर नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दुकानदार का आरोप है कि उसके पास देशी घी बेचने के लिए आने व्यक्ति ने उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी नरेश कुमार प्याऊ मनियारी में किराने की दुकान चलाता है। उसने बताया कि तीन माह पहले उसके पास एक व्यक्ति देशी घी बेचने के लिए आया था। उसने अपनी पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव ढिकौली निवासी सतीश चौधरी के रूप में दी थी। वह उसे चार किलो देशी घी बेचकर गया था। उसके बाद वह अक्सर उसके पास आता था और घी देकर चला जाता था। नरेश ने बताया कि कुछ दिन पहले सतीश चौधरी उसकी दुकान पर आया तो उसने कहा था कि उसके पास सोने का बुरादा है। जिसे जलाने से सोने का टुकड़ा बन जाता है। उसने उसे बुरादा जलाकर भी दिखाया था। वह सोना बने टुकड़े को अपने साथ ले गया था। कुछ दिन बाद उसने कहा कि उसकी बेटी की शादी है। वह सोने का बुरादा बेचना चाहता है। वह उसे 28 हजार रुपये तोला दे देगा। जिसे आगे बेचकर वह भी मुनाफा कमा सकता है। उसने उस दिन भी बुरादा जलाकर दिखाया था और सोना बने टुकड़े को साथ ले गया था। नरेश ने बताया कि बाद में वह फिर से आया तो वह उसके झांसे में आ गया।
विज्ञापन

नरेश ने बताया कि आरोपी 3 अगस्त को अपने साथी के साथ दुकान पर दूध लेकर आया था। आरोपी ने उसे दूध पीने को दिया। जिसके पीने के बाद उस पर बेसुधी छा गई। उसने आरोपियों से नौ लाख रुपये देकर तीन किलो 200 ग्राम सोने का बुरादा खरीद लिया। उनके जाने के बाद जब बुरादे को जलाया तो कुछ नहीं हुआ। उसने ज्वेलर्स को दिखाया तो पता लगा कि यह मिट्टी है। तब उसे ठगी का पता लगा। इसके बाद नरेश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-बहनों से उधार रुपये लेकर खरीदा बुरादा
नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी सतीश से सोने का बुरादा खरीदने के लिए उसने अपने भाई-बहनों से रुपये लिए थे। उसने अपने बड़े भाई से तीन, दो अन्य भाईयों से एक-एक लाख और बहन से दो लाख रुपये लिए थे। दो लाख उसके पास थे।
प्लॉट खरीदने के लिए रखे थे रुपये
नरेश कुमार ने बताया कि उसकी दुकान के पास 40 गज का प्लॉट है, जिसे वह खरीदना चाहता था। उसने अपने भाई और बहनों से प्लॉट खरीदने के नाम पर ही रुपये लिए थे, लेकिन आरोपी उसे ठगकर ले गया। अब वह प्लॉट भी नहीं खरीद सकेगा।
ढिकौली में नहीं मिला कोई सतीश चौधरी
नरेश कुमार ने बताया कि उसे जब ठगी का पता लगा तो वह बागपत जिले के ढिकौली गांव में गया था। उसके पास सतीश चौधरी नाम के व्यक्ति का फोटो भी था। उसने लोगों को फोटो दिखाकर भी उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसे ढिकौली का होने की जानकारी नहीं दी। जिससे उसका शक पुख्ता हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है।
आरोपी ने कहा, चाचा मुंबई में बेचना चाहता है बुरादा
पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे कहा था कि उसका चाचा सोने के बुरादे को मुंबई में बेचना चाहता है। उसने अपने चाचा को कहकर रोक रखा है कि उसका परिचित दुकानदार बुरादा खरीद रहा है। उसने कहा कि यह अच्छा मौका है। अगर उसके चाचा ने मुंबई में ले जाकर बेच दिया तो वह मुनाफा नहीं कमा पाएगा। जिसके चलते उसे आरोपी पर भरोसा हो गया और वह उससे ठगी कर निकल गया।

आरोपी का पता लगाया जा रहा है
दुकानदार ने सोने का बुरादा बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से उससे नकदी ठगने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगा है उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
प्रेम कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed