{"_id":"5d3cb6678ebc3e6cc0505016","slug":"fraud-sonipat-news-rtk507818452","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। शहर के गुढ़ा रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड व पिन डालने पर भी पैसे नहीं निकले। जिस पर वह वहां से बाहर चला गया। इसी बीच उसके खाते से 6 हजार रुपये नकद निकलने के साथ ही 19 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का मैसेज आया। व्यक्ति का आरोप है कि एटीएम में उसके साथ खड़े व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव वजीरपुरा निवासी सुमित ने बताया कि वह गुढ़ा मोड़ के पास एसबीआई बैंक की शाखा के एटीएम से पैसे निकाल रहा था। उसने एटीएम में कार्ड डाला तो पैसे नहीं निकले। उस दौरान एटीएम में एक अन्य व्यक्ति खड़ा था। पैसे नहीं निकलने पर वह बाहर आ गया। उसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 6 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दूसरा मैसेज आया कि उसके खाते से हिसार निवासी निजामुद्दीन के खाते में 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। सुमित ने बताया कि उसके 25 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। देवीपुरा चौकी पुलिस ने सुमित की शिकायत मिलने के बाद निजामुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।