{"_id":"5df67d188ebc3e88110a3fc9","slug":"fraud-on-social-media-behalf-wrestler-bajrang-poonia-sonipat-news-rtk532542319","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पूनिया के नाम पर फर्जीवाड़ा, पहलवान को फेसबुक पर लाइव होकर बतानी पड़ी सच्चाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बजरंग पूनिया के नाम पर फर्जीवाड़ा, पहलवान को फेसबुक पर लाइव होकर बतानी पड़ी सच्चाई
Mon, 16 Dec 2019 11:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया का यह एकाउंट बनाकर बेचा जा रहा सप्लीमेंट
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के नाम पर फर्जीवाड़ा करके युवाओं से ठगी शुरू कर दी गई है। उनके नाम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फर्जी अकाउंड बनाकर युवाओं को ऑनलाइन सप्लीमेंट बेचे जा रहे हैं। उन सप्लीमेंट के सहारे लोगों को वजन बढ़ाने और घटाने का झांसा देकर फंसाया जा रहा है, जब उनसे कोई संपर्क करता है तो वह खुद को बजरंग पूनिया की टीम से बताते हैं। युवाओं ने बजरंग पूनिया को इस पूरे खेल के बारे में बताया तो बजरंग को खुद फेसबुक पर लाइव आकर बताना पड़ा कि वे किसी सप्लीमेंट की सलाह नहीं देते हैं।
ऐसी कोई टीम उनकी नहीं है और बजरंग ने अपना केवल एक फेसबुक पेज होने की बात कही तो अन्य सभी को फर्जी बताते हुए डिलीट करने के लिए कहा है। बजरंग ने यह भी साफ कर दिया कि अकाउंट बंद नहीं किया तो वह आगे की कार्रवाई करेंगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के नाम से कई अकाउंट बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन फूड सप्लीमेंट बेचने के लिए किया जा रहा है।
युवा भी बजरंग पूनिया की आईडी से फूड सप्लीमेंट की पेशकश किए जाने पर खूब रुचि दिखा रहे हैं और उन फूड सप्लीमेंट को वजन बढ़ाने और कम करने के लिए खूब मंगवा रहे हैं, लेकिन उन फूड सप्लीमेंट से कोई फायदा नहीं होता देख युवाओं ने बजरंग पूनिया से इसकी शिकायत की, जिससे बजरंग पूनिया को पता चला कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर इस तरह से खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
बजरंग को बताया गया कि जब फेसबुक अकाउंट पर बात की जाती है तो वह खुद को बजरंग की टीम का सदस्य बताते हैं। इस पूरे मामले का पता चलने पर बजरंग पूनिया ने खुद फेसबुक पर ऑनलाइन आकर बताया कि उनका केवल एक फेसबुक पेज है तो इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर नीले रंग का निशान लगा हुआ है। बजरंग ने इस तरह उनके नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने पर कहा है कि अगर उनके नाम से अकाउंट बंद नहीं किया गया तो वह आगे की कार्रवाई करेंगे।
फूड सप्लीमेंट होता है नुकसानदायक, मेहनत करने से मिलती है ताकत
पहलवान बजरंग पूनिया ने फूड सप्लीमेंट को लेकर कहा कि इस तरह के सप्लीमेंट से वजन बढ़ता और कम नहीं होता है, बल्कि इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। इस तरह के फूड सप्लीमेंट नुकसानदायक होते हैं। इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बजरंग ने कहा कि इस तरह से फर्जी अकाउंट के सहारे फूड सप्लीमेंट बेचने से उनका नाम खराब हो रहा है और नाम बनाने में पूरी जिंदगी लग जाती है तो नाम खराब करने में कुछ समय ही लगता है। इसलिए उनके नाम पर इस तरह से नहीं किया जाए।