फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five thousand rupees reward accused arrested for beating a young man to death

Sonipat News: युवक की पीटकर हत्या करने के पांच हजार का इनामी आरोपी गिफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees reward accused arrested for beating a young man to death
फोटो 44- सोनीपत के गोहाना में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ प
क्राइम यूनिट गोहाना ने गांव रभड़ा में शराब ठेके के सेल्समैन को खाना देकर वापस आ रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव माहरा निवासी साहिल है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव रभड़ा निवासी शांति ने पुलिस को बताया था कि 24 अक्तूबर की सुबह लगभग 11 बजे शराब ठेके पर सेल्समैन का खाना देकर वापस घर लौट रहे नसीब को गांव के ही सन्नी उर्फ माया, हितेश उर्फ नान्हा, कृष्ण, साहिल उर्फ बाज, गांव माहरा के बिल्लू और पांच-सात अन्य युवकों ने रोक लिया था। उस समय युवकों ने उनको डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी नसीब को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर मरा हुआ समझकर भाग गए थे।
विज्ञापन

नसीब को वह बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां लेकर गए थे, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। नसीब की रोहतक के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed