{"_id":"61d204fc33b57a3b762528e0","slug":"five-corona-infected-were-found-in-sonipat-on-sunday-64-active-cases-sonipat-news-rtk6346384155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में रविवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 64 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में रविवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 64 हुए
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की लगी लंबी लाइन। संवाद
- फोटो : Sonipat
जिले में रविवार को कोरोना के पांच संक्रमित मिले हैं। तीन दिन से जहां दहाई के आंकड़े में कोरोना के मरीज मिल रहे थे, वहीं रविवार को पांच नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ा दी गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। उसके बावजूद बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे। जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है।
रविवार को सेक्टर-14 में 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 में 33 वर्षीय युवक, एल्डिको काउंटी में 40 वर्षीय व्यक्ति, ट्यूलिप ग्रांड में 15 वर्षीय किशोरी व नरेंद्र नगर में 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को पांच मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 544 हो गई है। जिले में शनिवार को दो मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 64 तक जा पहुंची है। अब तक 47 हजार 226 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। जिले में 1074 सैंपल टेस्टिंग के दौरान पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में बुखार के लक्षण मिलते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच कराएं।