फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested in cyber fraud case, Rs 72 thousand recovered

Sonipat News: साइबर ठगी करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, 72 हजार रुपये बरामद

Tue, 23 Apr 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in cyber fraud case, Rs 72 thousand recovered
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक मामले की छानबीन कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वह व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। आरोपियों को राजस्थान के पांच अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। उनपर देशभर में 51 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गोहाना निवासी दीपिका ने 3 जनवरी को साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 दिसंबर, 2023 को उनके पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का संदेश आया था। इसके बाद उन्हें लिंक भेजा गया। जिसके बाद उन्हें फोटो लाइक करने का काम दिया गया। जिसके बदले उन्हें 50 रुपये प्रति लाइक दिए गए। शुरुआत में उन्हें 1300 रुपये दिए गए। इसके बाद उसे वीआइपी चैनल में जोड़ने की बात कही गई। जिसके बाद उसे और टास्क दिए गए। उसे विश्वास दिलाया गया कि उनका काम रजिस्टर्ड है और पुलिस ऑफिसर की निगरानी में चलता है। उन्हें टास्क पूरे करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए धमकी भी दी गई। उसके साथ 44.66 लाख रुपये ठगी की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन कर राजस्थान से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन के पास से 72 हजार रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed