{"_id":"68ee97a5ca820e794b05b895","slug":"first-a-meeting-was-held-with-the-halwais-then-a-raid-was-conducted-and-seven-samples-were-collected-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143803-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहले हलवाइयों के साथ की बैठक फिर छापा डाल सात नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहले हलवाइयों के साथ की बैठक फिर छापा डाल सात नमूने भरे
Wed, 15 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत में विवेकानंद चौक के पास हलवाइयों के साथ बैठक करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद
सोनीपत। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विवेकानंद चौक के पास हलवाइयों के साथ बैठक की। इसके बाद शहर में दुकानों पर छापा डालकर मिठाइयों के सात नमूने भरे। दुकान में सफाई व्यवस्था की जांच की गई।
मिठाइयों के नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिवाली नजदीक आने के चलते मिठाइयों की खरीद तेजी से होने लगी है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र यादव ने शहर की कई दुकानों पर छापे डाले। उन्होंने मावा बर्फी, काजू बर्फी, मिल्क केक, चमचम, घी, पतीसा के सात नमूने भरे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य सामग्री एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डॉ. बीरेंद्र यादव ने हलवाइयों को निर्देश दिया कि वह अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराएं। सफाई के साथ मिठाई बनाएं ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर कोई दुकानदार लापरवाही और मिलावट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हलवाई यूनियन के प्रधान श्रीकृष्ण ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक सभी दुकानदार काम करेंगे और लोगों को अच्छी व बेहतर गुणवत्ता की मिठाइयां बेचेंगे।