{"_id":"603d3ad68ebc3ee6487f0422","slug":"firing-youth-wine-contractor-case-police-sonipat-news-rtk5978708104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले युवक को गोली मारी और फिर शराब ठेकेदार पर किए फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले युवक को गोली मारी और फिर शराब ठेकेदार पर किए फायर
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। गांव सलीमसर माजरा के पास शराब ठेके के बाहर कार सवार पांच बदमाशों ने गाली-गलौज की रंजिश में एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कूल्हे में लगी है। वारदात कर भागे आरोपियों ने गांव खांडा में शराब ठेके पर बैठे दो ठेकेदारों पर दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली ठेके की लोहे की जाली व दीवार में लगी। बाद में आरोपी फरार हो गए। सदर सोनीपत व खरखौदा थाना ने पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भठगांव के रहने वाले वीरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने भाई मोहित व सुनील के साथ गांव सलीमसर माजरा में भाई के दोस्त से मिलने जा रहे थे। वह रात करीब साढ़े आठ बजे गांव सलीमसर माजरा में शराब ठेके के पास खड़े थे। इसी दौरान आई-10 कार में सवार पांच युवक आए और कार से उतरकर उसके भाई मोहित को कहा कि वह उसे गाली देने का मजा चखाते हैं। यह कहते ही एक युवक ने उसके भाई के कूल्हे पर गोली मार दी। एक अन्य युवक ने हवाई फायर भी किया। उसके बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। वीरेंद्र का कहना है कि उसके भाई मोहित ने उसे बताया कि उसकी गांव खांडा निवासी अशोक उर्फ गोलू व गांव तिहाड़ बागडू निवासी अमित उर्फ भोलू से गाली-गलौज हुई थी। उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। उसके बाद वह बेसुध हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वीरेंद्र के बयान पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
आधा घंटा बाद खांडा में शराब ठेकेदारों पर चलाई गोली
सलीमसर माजरा से भागे आरोपी गांव खांडा स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने दो फायर किए। गांव सिसाना निवासी मुकेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी मटिंडू निवासी सतेंद्र के साथ मिलकर गांव खांडा में शराब का ठेका खोल रखा है। शुक्रवार की रात वह और सितेंद्र ठेके पर बैठे थे कि खांडा निवासी अशोक साथियों के साथ आई-10 कार में सवार होकर आया था और उधार में शराब मांगी थी। जिस पर उन्होंने उधार शराब देने से मना कर दिया था। जिस पर अशोक उन्हें धमकी देकर गया था। रविवार की रात नौ बजे अशोक फिर से चार साथियों के साथ आई-10 कार में आया और गोली चला दी। गोली लोहे की जाली में जा लगी। जिस पर अशोक के साथी बागडू निवासी भोलू ने भी उन पर गोली चलाई। वह दीवार में जाकर लगी। जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। उसके बाद आरोपी हथियार लेकर कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं एफएसएल की टीम ने भी सोमवार सुबह मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।