फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firefighters staged a protest by burning copies of the job security letter.

Sonipat News: जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां जलाकर दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Firefighters staged a protest by burning copies of the job security letter.
फाेटो : सोनीपत के सेक्टर-3 ​स्थित मुख्य दमकल केंद्र में जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां जलाते क
सोनीपत। सेक्टर-3 स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर शुक्रवार को दमकल कर्मचारियों ने सरकार की ओर से जारी जॉब सिक्योरिटी पत्र का विरोध करते हुए उसकी प्रतियां जलाईं। कर्मचारियों ने दमकल अधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर 13 मई के द्विपक्षीय समझौते को बिना शर्त लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र को वापस ले और 13 मई के समझौते में मानी गई मांगों को तत्काल लागू करे। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जारी जॉब सिक्योरिटी पत्र सरकार की वादाखिलाफी है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता में पे-रोल फायरमैन और चालकों को नियमित सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते में फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए स्थायी नीति बनाने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। उनका आरोप है कि इन मांगों को लागू करने के बजाय सरकार ने नियमितीकरण से पीछे हटते हुए जॉब सिक्योरिटी पत्र जारी कर दिया। इस दौरान जिला सचिव अमित दहिया, पूर्व प्रधान संदीप तुर, यशेंद्र, विनोद कुमार, विवेक, अजीत, रवीश, विनोद, जोगेंद्र, नितेश और मनोज मौजूद रहे।

समझौता लागू होने पर करेंगे हड़ताल
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया गया और जॉब सिक्योरिटी पत्र वापस नहीं लिया गया तो वे नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से घोषित 6, 7 और 8 अगस्त की राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed