{"_id":"69fcad6c2dfcd466270a0dcf","slug":"firefighters-extend-strike-till-may-11-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153627-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दमकल कर्मियों की ने 11 मई तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दमकल कर्मियों की ने 11 मई तक बढ़ाई हड़ताल
Thu, 07 May 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 May 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मचारियों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल वीरवार को जारी रही। नगर निगम कार्यालय परिसर में 93 दमकल कर्मियों के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने धरना देकर सरकार के प्रति रोष जताया। धरने की अध्यक्षता दमकल यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री व संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया।
नपा कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष भारत कंडेरा ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने भी सरकार की वादाखिलाफी व हठधर्मिता के चलते 11 मई तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर के पांच वार्डों में सफाई नहीं हो पा रही है।
हुडा यूनियन से जिला प्रधान सुरेंद्र, जिला सह सचिव मुकेश शर्मा व अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल ने कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने सरकार की वादाखिलाफी को लेकर बात रखीं। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, विनोद, यशेंद्र, नवीन, अजीत, सुनील, नीतिन, विजय भी मौजूद रहे।