{"_id":"65c65ee3afc43ed9d00a51bf","slug":"fire-safety-system-checked-in-two-factories-flaws-found-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113550-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो फैक्टरियों में जांची अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो फैक्टरियों में जांची अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, मिली खामियां
Fri, 09 Feb 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाओं की जांच करते एसडीएम डाॅ. निर्मल
गन्नौर। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के संपदा अधिकारी व अग्निशमन विभाग के इंचार्ज के साथ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाओं की जांच की। एसडीएम ने औद्योगिक क्षेत्र में कनोडियो फैक्टरी व उसके साथ लगती केमिकल फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों फैक्टरियों में काफी खामियां मिलीं। एसडीएम ने एचएसआईआईडीसी व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दोनों फैक्टरियों के बिल्डिंग प्लान एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए, ताकि नियमों का उल्लंघन मिलने पर फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने फैक्टरी संचालकों को जल्द ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की सख्त हिदायत भी दी।
एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने बताया कि दोनों फैक्टरियों में काफी अनियमितताएं मिलीं। वहां का रास्ता काफी संकरा बनाया हुआ है। वहीं फैक्टरी के पिछले हिस्से को भी शेड डाल कर कवर कर रखा है और उसी के अंदर ही बायलर बना रखा है। ऐसे में यदि आग लगने की घटना होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं साथ लगती फैक्टरियां भी आग की चपेट में आ सकती हैं। अब दोनों फैक्टरियों के बिल्डिंग प्लान मांगे गए हैं। बिल्डिंग प्लान में कमी मिलने पर फैक्टरी संचालकों को इसमें सुधार करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।