फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in spare parts shop in Sonipat

Sonipat: फ्रिज और एसी स्पेयर पार्टस की दुकान में लगी आग, देर रात अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

Tue, 22 Oct 2024 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:30 AM IST
सार

दुकान संचालक जगबीर सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड पर उन्होंने विप्रा रेफ्रिजरेटर एंड वाटर सोल्यूशन के नाम से दुकान कर रखी है। दुकान में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन व आरओ के स्पेयर पार्टस बेचे जाते हैं। देर रात करीब 1 बजे अचानक दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire broke out in spare parts shop in Sonipat
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में कोर्ट रोड स्थित एसी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन के स्पेयर पार्टस की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। दुकान में भड़कती आग व धुआं उठता देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना दुकानदार को दी। दुकान के ऊपर ही रह रहे दुकानदार ने तुरंत नीचे पहुंचे और अग्निशमन विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी। देर रात करीब चार अग्निशमन की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




दुकान संचालक जगबीर सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड पर उन्होंने विप्रा रेफ्रिजरेटर एंड वाटर सोल्यूशन के नाम से दुकान कर रखी है। दुकान में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन व आरओ के स्पेयर पार्टस बेचे जाते हैं। देर रात करीब 1 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना पड़ोसियों ने उन्हें दी। इसके बाद वह अचानक नीचे पहुंचे तो दुकान में रखा सामान जल रहा था। सारा सामान जलकर उसका ढांचा बन गया। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकानदार ने कहा कि आग लगने से उन्हें करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed