{"_id":"673bb6ba554aa562aa015464","slug":"fine-of-rs-5000-each-on-two-shopkeepers-who-dumped-garbage-in-the-open-despite-the-ban-sonipat-news-c-197-1-snp1008-127921-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पाबंदी के बावजूद खुले में कूड़ा डालने वाले दो दुकानदारों पर 5-5 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पाबंदी के बावजूद खुले में कूड़ा डालने वाले दो दुकानदारों पर 5-5 हजार का जुर्माना
Tue, 19 Nov 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। नगर पालिका ने अब खुले में कूड़ा डालने वालों पर सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। नपा कर्मियों ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दुकानदारों की ओर से पाबंदी के बावजूद खुले में कूड़ा डाले जाने पर उक्त कार्रवाई की गई। एनजीटी के आदेशों की पालना करते हुए ग्रैप-4 लागू होने पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नपा अधिकारियों ने कहा कि सभी को आदेशों की पालना करनी होगी, अवहेलना पर अब नरमी नहीं बरती जाएगी।
नगर पालिका सचिव पंकज जून की ओर से पिछले सप्ताह ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का हवाला देते हुए शहरवासियों को पालना की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि खुले में कूड़ा डालने वालों पर 5 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि पर्यावरण हर्जाने के रूप में ली जाएगी, ताकि शहर का पर्यावरण सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके, लेकिन इसके बावजूद लोग शहर में कचरे को इधर-उधर फेंक रहे हैं। इस पर सोमवार को फील्ड में उतरी नपा की टीम ने खुले में कूड़ा फेंकने पर दो दुकानदारों का चालान काट दिया। नपा कर्मियों ने जियांशु काॅस्मेटिक एंड ब्यूटी पार्लर गिफ्ट सेंटर व ब्रोदर फूड अड्डा का 5-5 हजार रुपये का चालान किया।
पर्यावरण हर्जाने के रूप में दो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। खुले में कूड़ा फेंकने पर दोनों का 5-5 हजार रुपये का चालान किया गया। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकेगा, उस पर एनजीटी के आदेशों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- वीरेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक, नपा, खरखौदा