फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fight between teacher and parent

फीस बढ़ोतरी मामले को लेकर हिंदू स्कूल में अध्यापक व अभिभावक भिड़े, पुलिस चौकी में पहुंचा मामला

Sat, 10 Aug 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
fight between teacher and parent
गोहाना रोड चौकी के बाहर पहुंचे अभिभावक। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल में शुक्रवार को फीस बढ़ोतरी विवाद गहरा गया। स्कूल परिसर में अभिभावक और स्कूल प्रबंधन भिड़ गए। जिसके बाद यह मामला गोहाना रोड पुलिस चौकी तक पहुंच गया। गोहाना रोड चौकी में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिस पर पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिंदू स्कूल में दाखिला फीस और वार्षिक चार्ज को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को 14 अगस्त तक फीस जमा करवाने का नोटिस देने के बाद अभिभावक शुक्रवार को सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह दलाल के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे स्कूल पहुंचे। अभिभावकों का आरोप है कि राजसिंह दलाल अध्यापकों से फीस को लेकर बातचीत करने पहुंचे तो वहां उनके साथ हाथापाई हो गई। यहीं नहीं अध्यापकों ने महिला अभिभावकों के साथ ही अभद्रता की। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी अभिभावक पुरानी फीस भरने को तैयार हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन बढ़ी हुई फीस मांग रहा है। फीस की मांग को लेकर बच्चों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्हें लाइब्रेरी में बैठाकर रखा जाता है, होमवर्क नहीं दिया जाता, स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता है। इसी को लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में विवाद बढ़ने की सूचना के बाद छात्र अभिभावक मंच के संयोजक विमल किशोर गोहाना रोड चौकी पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

बिना स्कूल के नाम व हस्ताक्षर का भेज दिया नोटिस
राजसिंह दलाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को 14 अगस्त तक फीस जमा करवाने का नोटिस दिया गया है, जबकि नोटिस पर न तो स्कूल का नाम अंकित किया गया और ना ही प्रिंसिपल या अन्य किसी अधिकारी ने हस्ताक्षर किए, जबकि नोटिस में निर्देश दिए हैं कि अगर 14 अगस्त तक फीस जमा नहीं करवाई तो ठोस कार्रवाई होगी। इसी नोटिस के बारे में बातचीत करने के लिए वह अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे थे। वह स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे, वहां अध्यापकों ने हाथापाई शुरू कर दी। बाद में अभिभावकों पर ही हाथापाई करने का झूठा आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों पर हाथापाई का आरोप
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल की छुट्टी होने से कुछ समय पहले राज सिंह दलाल कुछ महिला व पुरुषों के साथ स्कूल में पहुंचे और अध्यापक के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। यह देख स्कूल स्टाफ आया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
फीस विवाद में दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर बात की गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई व अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार, प्रभारी, गोहाना रोड चौकी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed