{"_id":"634da9c343a37d00974596b4","slug":"festive-season-leave-of-fire-brigade-personnel-canceled-due-to-security-shift-wise-will-be-deployed-sonipat-news-rtk661176616","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ रही भीड़, दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ रही भीड़, दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। बेशक सुरक्षा को लेकर दमकल विभाग तैयारियों में जुटा है, लेकिन अभी भी विभाग के पास आग पर बुझाने के लिए पूरे संसाधन तक नहीं है। जिसके चलते विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। विभाग के पास 9 फायर स्टेशन हैं। जहां उपलब्ध 17 गाड़ियों व 5 बाइक के सहारे पूरे जिले की सुरक्षा है। इसके साथ मुख्यालय से एक और नई गाड़ी मिली है। हालांकि उसे पंजीकरण के अभाव में अभी नहीं चलाया जा सकता।
त्योहारी सीजन में बाजार में लगातार भीड़ बढ़ रही है। नवरात्र से ही त्योहारों का शुभारंभ हो गया है। बाजार में खरीदारी करने के लिए लगातार लोग जुट रहे हैं। ऐसे में बाजारों में दिवाली पर्व के नजदीक आते ही आग लगने की आशंका बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटी सी चूक, सब कुछ तबाह कर सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग तो तैयारी में जुट गया है। लेकिन विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है।
विभाग के पास 15 बड़ी और दो छोटी गाड़ियां
सोनीपत के सेक्टर-3 दमकल कार्यालय के अलावा सेक्टर-23 कुंडली, राई औद्योगिक क्षेत्र, राई राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा में दमकल केंद्र है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी की ओर से दमकल केंद्र बना रखा है, लेकिन अभी तक विभाग को हैंड ओवर नहीं हुआ है। दमकल विभाग के पास 15 बड़ी, दो छोटी गाड़ियां और पांच बाइक हैं।
विज्ञापन
जिले का क्षेत्र- 2260 वर्ग किलोमीटर
जिले की जनसंख्या - करीब साढ़े 15 लाख
औद्योगिक क्षेत्र- आईएमटी खरखौदा के अलावा सोनीपत, राई, मुरथल, कुंडली व बड़ी
शहर- सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा
गाड़ियों की स्थिति
सोनीपत सेक्टर-3 - 6 गाड़ियां ं
सेक्टर 23 - 1 गाड़ी
गोहाना- 2 गाड़ी
गन्नौर -2 गाड़ी
कुंडली- 2 गाड़ी
राई- 1 गाड़ी
राई एजुकेशन सिटी 1
नगर निगम-1
खरखौदा-1
--
यह हैं संवेदनशील क्षेत्र
-कच्चे क्वार्टर, सोनीपत
-सर्राफा बाजार, सोनीपत
-मुख्य बाजार, गन्नौर
-सुनारों वाली गली, गन्नौर
-मुख्य बाजार, खरखौदा
-मुख्य बाजार, गोहाना
-रोहतक गेट, गोहाना
विभाग को अभी भी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की दरकार
दमकल विभाग को अभी भी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की दरकार है। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने के कारण ऊंची इमारतों में आग लगने पर उस पर काबू पाने में दिक्कत आती है। जिले में बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर व्यापारी कई बार रोष जता चुके हैं। कुंडली, राई, बड़ी क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। अगर यहां पर किसी फैक्टरी में बड़ी घटना होती है तो सोनीपत, राई, गन्नौर व कुंडली से अग्निशमन विभाग से गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं। गाड़ियों की कमी के कारण अधिकारियों को दिल्ली के अलावा, झज्जर, पानीपत से भी गाड़ियां मंगानी पड़ती है। व्यापारी व उद्योगपति काफी समय से दमकल गाड़ियों का बेड़ा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
-
वर्जन
शासन से एक नई दमकल गाड़ी मिली है। अब जिले में गाड़ियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पंजीकरण न होने तक जरूरी होने पर ही नई गाड़ी का संचालन किया जा सकेगा। त्योहारी सीजन के चलते मुख्यालय के आदेश पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पहले की तरह कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी करते रहेंगे। -राजेंद्र सिंह दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी सोनीपत।