फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female doctor identified the accused army personnel in the parade

Sonipat News: महिला डॉक्टर ने परेड में की आरोपी सैन्यकर्मी की शिनाख्त

Sat, 14 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Female doctor identified the accused army personnel in the parade
निजी अस्पताल की पार्किंग से महिला डॉक्टर का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर 12 घंटे तक कार में घुमाने, 15 लाख रुपये फिरौती मांगने के साथ लूटपाट और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी की शिनाख्त परेड कराई गई। आरोपी की शिनाख्त होने के बाद उसे शाम को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उससे निशानदेही कराने के साथ अन्य जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

मुरथल थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर का नौ जनवरी की रात करीब सवा आठ बजे अस्पताल से निकलकर पार्किंग में जाने के बाद आरोपी ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया था। वह उन्हें मुरथल हाईवे, बहालगढ़, आईटीआई चौक सोनीपत से खरखौदा, सापंला होते हुए रोहतक तक ले गया था। उसने कार में छेड़छाड़ करने के अलावा दुष्कर्म की कोशिश की थी। डॉक्टर से सोने की अंगूठी व कंगन लूट लिया था। उसका डेबिट कार्ड छीनकर 40 हजार रुपये निकाल लिए थे। बाद में उसे छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने कॉल कर पांच लाख रुपये 13 जनवरी को देने के लिए कहा था, मगर इससे पहले ही एएसआई पवन कुमार की टीम ने आरोपी गांव थाना कलां निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया था। शेयर बाजार में हुए 19 लाख के नुकसान की भरपाई के लिए उसने डॉक्टर का अपहरण करने का षड्यंत्र रचने की बात कुबूली थी। उससे लूट का सामान व वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया था। वह जम्मू में भारतीय सेना में सिपाही था। उसका तबादला यूपी के झांसी में हुआ है। मामले के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की शुक्रवार को शिनाख्त परेड कराई गई। महिला डॉक्टर ने उसे पहचान लिया है। आरोपी को साथ ले जाकर घटनास्थल की निशानदेही कराई जाएगी। साथ ही उससे हथियार लेकर आने के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश, लूट व फिरौती मांगने के आरोपी सैन्य कर्मी की शिनाख्त परेड करा ली गई है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। -इंस्पेक्टर हरिओम, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed