फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will reach Sonipat to stop rail on February 18

18 फरवरी को रेल रोकने के लिए सोनीपत पहुंचेंगे किसान

Wed, 17 Feb 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers will reach Sonipat to stop rail on February 18
मोहाना में पंचायत के दौरान उपस्थित किसान। - फोटो : Sonipat
गांव मोहाना की अनाज मंडी में मंगलवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति ने कृषि कानून, बिजली बिल अधिनियम के विरोध और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने के लिए पंचायत की। पंचायत के दौरान करीब 40 गांवों से आए लोगों ने संयुक्त किसान मोर्च के आह्वान पर 18 फरवरी को रेल रोकने के लिए सोनीपत जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान आंदोलन फेल करने के लिए व किसानों के हौसले पस्त करने के लिए हथकंडा अपनाया है, लेकिन सरकार अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाई है। मास्टर ईश्वर दहिया ने कहा कि कृषि आंदोलन की जीत हमारी जिंदगी है। हमें हर हाल में यह आंदोलन जीतना होगा। जब तक सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष मंडल में श्रद्धानंद सोलंकी, हंसराज राणा, रविंद्र, भठगांव से विजेंद्र, जोली से मास्टर रामकिशन, मोहना से सत्यवान पहलवान, दोदवा से पूर्व सरपंच रामफल शामिल हुए। इसके अलावा सतपाल, कृष्ण, सेवानंद, अशोक, अनिल, संजय, देवेंद्र, अनूप, मंजीत, रामकुमार, राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed