{"_id":"668b1751b4f8fc8e3d097844","slug":"farmers-will-be-able-to-increase-the-load-of-electricity-connection-in-their-fields-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120863-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेतों में बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वा सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेतों में बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वा सकेंगे किसान
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम ने किसानों को खेतों के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए मौका दिया है। इसके चलते बिजली ट्यूबवेल धारक किसान को लोड बढ़वाने के लिए 100 प्रति रुपये प्रति किलोवाट का चार्ज चुकाना होगा। सरकार ने ट्यूबवेल कनेक्शन धारकों को यह प्रक्रिया स्वेच्छा से पूरी करने के लिए 1 से 15 जुलाई तक का समय दिया है। जिससे चेकिंग के दौरान के निर्धारित लोड से ज्यादा पाए जाने पर किसान पर जुर्माना न लगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से किसान उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक लोड योजना शुरू की गई है। वह योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल https://www.uhbvn.org.in/web/portal/home पर आवेदन कर सकते हैं। अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों के विस्तारित लोड की घोषणा कर सकते हैं। किसानों को किसी भी नियम और शर्तों के फॉर्म या शपथ पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अब उन्हें मौजूदा निर्देशों के अनुसार अग्रिम खपत जमा (सिक्योरिटी राशि) के साथ विस्तारित लोड के लिए परीक्षण रिपोर्ट के बजाय एक स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा। इसके बाद कनेक्शन का लोड बढ़ जाएगा और आगामी बिल नए लोड के हिसाब से आएगा।
कई दशक से लगे टयूबवेल कनेक्शन पुराने लोड से ही चल रहे हैं। उसके बाद कनेक्शन पर लोड बढ़ा है। काफी किसानों को पानी का उठान नहीं होने पर ज्यादा क्षमता की मोटर लगानी पड़ रही है। जिसके चलते कनेक्शन का लोड बढ़ गया है। लोड के अनुरूप ही किसान को बिजली संबंधी सभी चार्ज का भुगतान करना पड़ता है। किसान के लोड बढ़वाने की समयावधि पूरी होने के बाद बिजली निगम निरीक्षण करेगा और उस दौरान स्वीकृत से अधिक लोड मिला तो कनेक्शन धारक को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में किसान अब कुछ शुल्क देकर और लोड बढ़वाकर इस कार्रवाई से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार ने किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए मौका दिया है। योजना के तहत किसानों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों की सुविधा के लिए यह विशेष अवसर दिया गया है। प्रति किलो वाट 100 रुपये चार्ज लिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने किसानों के यह मौका अक्तूबर 2023 में दिया था।
गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत