{"_id":"63a89624d81a085ddb1a43a2","slug":"farmers-staged-a-protest-to-increase-the-price-of-sugarcane-and-to-give-sugar-at-a-discounted-rate-sonipat-news-rtk667479113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्ने का भाव बढ़ाने व रियायती दर पर चीनी देने की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्ने का भाव बढ़ाने व रियायती दर पर चीनी देने की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल के गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान नेता। संवाद
- फोटो : Sonipat
गन्ने का भाव बढ़ाने और रियायती दर पर चीनी देने समेत अन्य मांगों पर किसानों ने रविवार को द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल के मुख्य द्वार पर साढ़े तीन घंटे तक धरना देने के बाद मुख्यमंत्री के नाम गन्ना प्रबंधक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भाकियू (टिकैत), भारतीय किसान पंचायत, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए।
संयुक्त किसान मोर्चा सोनीपत के प्रधान श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि सरकार गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करें। गन्ने की कटाई व छिलाई के लिए हार्वेस्टिंग मशीन का प्रबंध करे। किसानों को रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई जाए। किसानों को गन्ने का भुगतान 15 दिन में निर्धारित किया जाएगा। प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुई फसलों का जल्द मुआवजा दिया जाए। प्रदेश में सभी चीनी मिलों में पेराई सत्र प्रतिवर्ष 1 नवंबर को शुरू किया जाए। जिससे किसान समय पर खेतों से गन्ना लाकर मिल में डाल सकें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, अनमोल राणा, सचिन, दलबीर ठरू, छतर सिंह जाहरी, हंसराज राणा, डॉ. सतपाल रांगी, बलवान, रणबीर मलिक, शीलकराम मलिक, गुलाब सिंह समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
29 को विधायक आवास के बाहर देंगे धरना
फोटो 27- आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में गन्ने के भाव को बढ़ाने की मांग करते किसान। संवाद
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले रविवार को किसानों ने आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में गन्ने के भाव को बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की जाए, जिससे किसानों को उनकी मेहनत और लागत के हिसाब से मुनाफा हो सके। किसानों ने 29 दिसंबर को भाजपा विधायकों के कार्यालय व घरों के बाहर बाहर धरने की चेतावनी दी है।
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि हरियाणा में किसानों को गन्ने का भाव अन्य राज्यों की अपेक्षा कम मिल रहा है। जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने रणनीति तैयार करते हुए कहा कि वह 29 दिसंबर को भाजपा विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। यदि गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया जाता है तो वह 5 जनवरी को चीनी मिल में गन्ने की पेराई 3 घंटे तक बंद करेंगे। इस दौरान वह शुगर मिल में सांकेतिक धरना भी देंगे। इसके बाद भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया तो वह 12 जनवरी से चीनी मिल में अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ जाएंगे।

दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा सोनीपत के सदस्य। संवाद- फोटो : Sonipat