फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, poison, farmers postmartem

मंच के पास जहर खाकर जान देने वाले व्यक्ति का शव परिजनों को सौंपा, वीडियो व सुसाइड नोट वायरल

Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, poison, farmers postmartem
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरनास्थल पर जहर खाकर जान देने वाले पंजाब के रहने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा के बयान के आधार पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गांव माछराई खुर्द के रहने वाले अमरिंदर सिंह कई दिन से धरने पर थे। वह गांव जाने के बाद दोबारा से अ गए थे। वह किसानों के आंदोलन में सेवा कर रहे थे। उन्होंने शनिवार शाम को धरना स्थल पर ही स्टेज के पास जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने उसके साथी किसानों की मदद से अमरिंदर सिंह को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार को मृतक अमरिंदर सिंह के चाचा दरबारा सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पोस्टमार्टम के करवाई। सरदार दरबारा सिंह ने पुलिस को बताया कि अमरिंदर सिंह कुंडली में किसानों के धरने में शामिल था। उन्हें सूचना मिली कि उसने धरनास्थल पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। कुंडली थाना के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को पंजाब ले गए है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति की आत्महत्या के बाद वीडियो हो रहा वायरल
कुंडली बॉर्डर पर आत्महत्या करने वाले अमरिंदर सिंह का एक वीडियो व सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिला के परिचित की हत्या करने की बात कह रहा है। इसके अलावा उस मामले में अपने परिवार के सदस्य के गलत फंसने से आहत होने की बात भी कह रहा है। बताया गया है कि यह चार वीडियो व सुसाइड नोट कई दिन पुराना है। मामले को लेकर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा का कहना है कि आत्महत्या के मामले में वीडियो व सुसाइड नोट की जानकारी मिली है। हालांकि परिजनों ने इस बारे में फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है। उनके बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। अगर उनकी तरफ से कोई शिकायत आएगी तो इस पहलू पर जांच कराकर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed