फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, black day, kundli border

किसान 26 मई को काला दिवस मनाएंगे, मिशन यूपी व उत्तराखंड भी शुरू करेंगे

Sat, 15 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, black day, kundli border
सोनीपत। कृषि कानून रद्द कराने के लिए चल रहे आंदोलन को छह महीने पूरे होने पर किसान 26 मई को काला दिवस मनाएंगे। उस दिन अपने घरों व वाहनों पर काला झंडा लगाएंगे और धरनास्थलों पर सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही मिशन यूपी व उत्तराखंड शुरू किया जाएगा, जिसके तहत देशभर के किसान संगठनों की यहां रैली होगी।
विज्ञापन

यह माना जा रहा है कि इन दोनों राज्यों में अगले साल चुनाव होने हैं और बंगाल की तरह वहां भी किसान भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने के लिए इस मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं बंगाल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को देखते हुए धरनास्थलों पर महिला सुरक्षा समितियां बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें लिए गए फैसलों के बारे में शनिवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, सतनाम सिंह अजनाला, डॉ. आशीष मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि 26 मई को दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को छह महीने पूरे हो रहे हैं तो उसी दिन सरकार के सात साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए 26 मई को काला दिवस मनाया जाएगा और सरकार का विरोध जताया जाएगा। देशभर के किसान संगठन मिलकर मिशन यूपी व उत्तराखंड शुरू करेंगे, जिसके तहत इन जगहों पर प्रगतिशील किसानों को साथ लेकर रैली की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य व यूपी से किसान नेता युद्धवीर सिंह इसके लिए एक योजना तैयार करेंगे, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने अखिल भारतीय सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है, देशभर के किसानों व नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा में भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी रखा जाएगा। इनके अलावा पंजाब में गन्ना के दाम नहीं बढ़ाए जाने का विरोध भी जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर शनिवार को किसान मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई और किसानों के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया गया। जहां बताया गया कि किस तरह से स्व. महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते थे और सरकार को उनके आगे झुकना पड़ता था। उनके अलावा शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू के निधन पर शोक जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed