फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, bajrang punia, government

बजरंग पूनिया की सरकार से अपील, किसानों से बातचीत कर मामला सुलझाए

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, bajrang punia, government
सोनीपत। हिसार में बवाल के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने सरकार से किसानों संग बातचीत करके मामला सुलझाने की अपील की है। बजरंग पूनिया ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बातचीत को जरूरी बताया है और इस तरह के मामले में बातचीत करके ही कोई हल निकाला जा सकता है। वहीं किसान नेताओं ने इस घटना के बाद सबक लेते हुए भड़काकर बवाल कराने वालों से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हिसार में सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस घटना में किसानों के साथ ही पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हिसार में हुए बवाल के बाद पहलवान बजरंग पूनिया भी आगे आए हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि जब लोकतंत्र से संवाद का विकल्प हटा दिया जाता है तो वह तानाशाही शासन बन जाता है। हिसार में प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ कार्रवाई एक उदाहरण है कि बातचीत क्यों जरूरी है। इसको देखते हुए समस्या के स्थायी समाधान खोजने के लिए सरकार को किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

भड़काकर बवाल कराने वालों से दूर रहना चाहिए : चढूनी
हिसार की घटना के बाद भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जिस तरह से हिसार में हुआ है और उसके बाद किसानों ने एकजुटता दिखाई। उसने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बीच भी यह भी सामने आया है कि ऐसे में कुछ लोग अति उत्साहित हो जाते हैं और भड़काकर बवाल कराने का प्रयास करते हैं। उससे सभी को बचना होगा और उससे दूर रहना चाहिए। इसलिए किसी भी तरह का बवाल नहीं किया जाए, क्योंकि उससे किसान आंदोलन की बदनामी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शुरुआत से बॉर्डर पर जमे सेवानिवृत्त मेजर खान का निधन
पंजाब के पटियाला के झंडी गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त मेजर खान का सोमवार को निधन हो गया। वे 24 साल तक सेना में रहकर देश की सुरक्षा करते रहे। वे आंदोलन के शुरुआत से बॉर्डर पर जमे हुए थे। बताया जा रहा है कि वह एक भी दिन अपने घर नहीं गए थे, लेकिन उनकी कई दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। उनको बुखार व सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है। उसके बाद ही वह वापस घर गए थे और उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed