फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers demanded that the sugarcane price be set at 600 per quintal.

Sonipat News: किसानों ने की गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded that the sugarcane price be set at 600 per quintal.
गोहाना। सेक्टर सात स्थित जाट धर्मशाला में शनिवार को गन्ना किसान कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता जींद प्रधान अजमेर लोहान और महम प्रधान वजीर ने संयुक्त रूप से की। मांगों को लेकर उन्होंने सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के नाम उनके पीए सुनील को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अजमेर लोहान ने उन्होंने कहा कि बढ़ती कृषि लागत के मुकाबले गन्ने का मौजूदा भाव पर्याप्त नहीं है। गन्ना 4.15 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है, जिससे किसानों को लागत निकालने में परेशानी हो रही है। किसानों ने सरकार से गन्ने का भाव तत्काल बढ़ाकर 6 रुपये प्रति किलो करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर सभी जिलों में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर बिजेंद्र राणा, कुलदीप, शमशेर रेढू, कृष्ण, दिलबाग, अनिल, रामपाल, अजीत सिंह, सुभाष, ओमपाल, ओमबीर, संजय, नरेंद्र, बलवान सिंह, साहिल, अजय, ऋषि, सुनील मलिक, जसबीर, मनोज, उमेश, राजपाल, प्रीत सिंह, सुमित दलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed